LIVE
UGC NET Result 2022 : जारी हो गया यूजीसी नेट रिजल्ट, देखें किस विषय का कितना गया कटऑफ
UGC NET Result 2022 at nta.ac.in, UGC NET Result 2022 : यूजीसी नेट रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। यूजीसी अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश कुमार ने रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। यूजीसी नेट रिजल्ट 2022 आज यानी 5 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिया गया है। एनटीए की वेबसाइट पर अपडेट आते ही यहां पर अपडेट चेक कर सकते हैं। यूजीसी नेट परीक्षा इस साल कई चरणों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की फाइनल उत्तर कुंजी 2 नवंबर को जारी की गई। जिसके बाद से ही रिजल्ट जारी होने के कयास लगाए जा रहे थे। अब अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट 2022 रिजल्ट के लिए इंतजार खत्म हो चुका है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए अभ्यर्थी हमारे साथ जुड़े रहें।
NOV 06, 2022 11:24 IST
Sarkari Result Live - UGC NET परिणाम 2022: 5,44,485 उम्मीदवार उपस्थित हुए
यूजीसी नेट परीक्षा में कुल 5,44,485 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 43,246 उम्मीदवारों ने सहायक प्रोफेसर के लिए योग्यता प्राप्त की, जबकि 8,955 उम्मीदवारों को जेआरएफ के लिए योग्य और सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य घोषित किया गया।
NOV 06, 2022 11:15 IST
Ugc Net Result Live - 82 विषयों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा 82 विषयों (बंगाली, वाणिज्य, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, कन्नड़, मलयालम, उड़िया और राजनीति विज्ञान के लिए कई पालियों की परीक्षा सहित) के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी।
NOV 06, 2022 11:09 IST
Sarkari Result Live - वाणिज्य के लिए कटऑफ पर्सेंटाइल
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूआर) - 98.1591657असिस्टेंट प्रोफेसर (ओबीसी) - 92.5036747असिस्टेंट प्रोफेसर (एससी) - 87.1623891असिस्टेंट प्रोफेसर (एसटी) - 84.7443707
NOV 06, 2022 10:05 IST
Sarkari Result live - भूगोल के लिए कितना गया कटऑफ
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूआर) - 182असिस्टेंट प्रोफेसर (ओबीसी) - 164जेआरएफ (यूआर) - 202जेआरएफ (ओबीसी) - 186
NOV 06, 2022 09:05 IST
Sarkari Result Live - NTA NET 2022 में कैसे होगा चयन
यूजीसी की नीति के अनुसार, उन उम्मीदवारों में से 6% जो दोनों पेपरों में उपस्थित होते हैं और दोनों पेपरों के कुल योग में न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें नेट योग्य घोषित किया जाता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2022 के नतीजे 05 नवंबर, 2022 को दिसंबर 2021 और जून 2022 के सत्रों के लिए घोषित कर दिए हैं।
NOV 06, 2022 08:26 IST
UGC NET 2022 results Live - वाणिज्य के लिए कट ऑफ
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल 98.15 गया है जबकि जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल 99.68 है। बता दें, यूजीसी नेट रिजल्ट्स को 5 नवंबर को जारी किया गया था।
NOV 06, 2022 07:48 IST
UGC NET 2022 results live - 1266509 उम्मीदवारों ने कराया पंजीकरण
2021 में, यूजीसी नेट के लिए कुल 1266509 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 671288 उपस्थित हुए और 43730 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। पिछले साल भी महामारी के कारण दो सत्रों की परीक्षा को मर्ज किया था।
NOV 06, 2022 07:44 IST
UGC NET 2022: अंग्रेजी के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूआर): 96.77सहायक प्रोफेसर ईडब्ल्यूएस: 91.73
NOV 06, 2022 06:25 IST
ugcnet.nta.nic.in - जारी हुआ यूजीसी नेट रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा या यूजीसी नेट 2022 के परिणाम की घोषणा की।जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोर ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। यही नहीं एजेंसी ने यूजीसी ने अंतिम आंसर की भी जारी कर दिया गहै, जिसका उपयोग अंकों की गणना और परिणाम घोषणा के लिए किया गया है।
NOV 05, 2022 21:30 IST
UGC NET 2022: आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रिजल्ट
UGC NET दिसंबर 2021 और जून 2022 (मर्ज किए गए साइकल) के रिजल्ट को ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है।
NOV 05, 2022 21:29 IST
UGC NET: राजनीति विज्ञान का कटऑफ परसेंटाइल
राजनीति विज्ञान विषय में अनारक्षित श्रेणी के लिए सहायक प्रोफेसर के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल 97.07 फीसदी है।
NOV 05, 2022 21:28 IST
UGC NET : इतिहास का कटऑफ परसेंटाइल
इतिहास विषय में अनारक्षित श्रेणी के लिए सहायक प्रोफेसर के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल 98.21 प्रतिशत है।
NOV 05, 2022 21:28 IST
UGC NET: कॉमर्स का कटऑफ परसेंटाइल
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 98.15 और जूनियर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए कट ऑफ पर्सेंटाइल 99.68 निर्धारित किया गया है।
NOV 05, 2022 20:19 IST
UGC NET 2022: अंग्रेजी का कटऑफ परसेंटाइल
असिस्टेंट प्रोफेसर (यूआर): 96.77सहायक प्रोफेसर ईडब्ल्यूएस: 91.73
NOV 05, 2022 18:56 IST
UGC NET Result Out: जारी हुआ यूजीसी नेट परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA की ओर से UGC NET का परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। NTA UGC NET का रिजल्ट आज, 5 नवंबर, 2022 को घोषित किया गया है। उम्मीदवार जो NTA NET परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब अपना UGC NET परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
NOV 05, 2022 18:06 IST
UGC NET result: आवेदन संख्या और जन्म तिथि से देखें परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर 2021 और जून 2022 में आयोजित परीक्षाओं के संयुक्त चक्र यानी कंबाइन साइकल में भाग लिया था, वे अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके वर्ष 2022 के लिए अपने यूजीसी नेट परिणाम तक पहुंच सकेंगे।
NOV 05, 2022 17:43 IST
UGC NET result 2022: घोषणा के बाद जल्द एक्टिव होगा लिंक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही UGC NET 2022 के परिणाम जारी करेगी। UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर, UGC NET 2022 के परिणामों के लिए एक लिंक सक्रिय होगा।
NOV 05, 2022 17:16 IST
NTA UGC NET Result: यूजीसी नेट एग्जाम डेट
यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख 2022 हैं- 9, 11, 12 और 20 जुलाई, 21, 22, 23, 29 और 30 सितंबर, 1, 8, 10, 11, 12, 13, 14 और 22 अक्टूबर, 2022 को परीक्षा आयोजित की गई थी। देश भर के कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं हुई थीं।
NOV 05, 2022 16:50 IST
NTA NET Result: कहां चेक करें रिजल्ट
एनटीए की ओर से यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम से जुड़ा अपडेट नीचे दी गई वेबसाइट्स पर चेक किया जा सकता है।ugcnet.nta.nic.innta.ac.inntaresults.nic.in
NOV 05, 2022 16:25 IST
UGC NET result 2022: जल्द जारी होने जा रहा परिणाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही UGC NET 2022 के परिणाम जारी किए जाएंगे। UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर, यूजीसी नेट 2022 के परिणाम के लिए एक लिंक एक्टिव होगा।
