UGC NET Registration 2026: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा के लिए आवेदन का विंडो 9 अक्टूबर 2026 को ओपन कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2026 है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
UGC NET Registration 2026: यूजीसी नेट मेन्स दिसंबर परीक्षा के लिए अब तक कुल 5,50,048 अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
बता दें 25 अक्टूबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए 5.50 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। हालांकि, इनमें से सभी उम्मीदवारों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है या उनका आवेदन अधूरा है, वे समय रहते सभी जरूरी चरण पूरे कर लें।
5.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यूजीसी नेट दिसंबर सत्र के लिए कुल 5,50,048 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। वहीं 1,36,993 अभ्यर्थियों का फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना बाकी है। इसके अलावा 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन आवेदन शुल्क का भुगतान अभी बाकी है।
UGC NET Registration 2026 Apply Online: ऐसे करें यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NTA UGC NET December Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों का आवेदन अधूरा है, वे सभी लंबित चरण पूरे करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना न भूलें। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
