UGC NET June 2026: NTA ने दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए जारी की खास सलाह, क्लिक कर जरूर पढ़ें

UGC NET June 2026 Re-examination: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसे बिना पढ़ें परीक्षा देने न जाएं

UGC NET June 2026 Re-examination in Delhi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले दिल्ली के उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। यह री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाना है। NTA ने कहा है कि इन दोनों दिनों दिल्ली में यात्रा से जुड़े प्रतिबंधों के कारण सड़कों पर सामान्य से ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए पहले से रूट की जानकारी लें और घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

UGC NET June 2026 Re Examination in Delhi

UGC NET June Exam 2026 का आयोजन 22 जून से 30 जून के बीच 87 विषयों के लिए किया गया था। बाद में English, Commerce और Sociology विषयों के पेपर को लेकर उम्मीदवारों की ओर से कई शिकायतें सामने आईं। शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक समिति बनाई थी। समिति की जांच में प्रश्नपत्रों में कई तरह की कमियां मिलीं। इनमें विद्वानों के नामों की गलत स्पेलिंग, किताबों के गलत नाम, प्रश्नों की भाषा में त्रुटियां, व्याकरण और विराम चिह्न की गलतियां, और कुछ विषयों के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल शामिल था।

End of Feed