UGC NET June 2024: यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

UGC NET 2024 Application: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है। UGC NET 2024 June परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।

UGC NET 2024 Application: यूजीसी नेट जून परीक्षा को लेकर अहम नोटिफिकेशन जारी हुआ है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से UGC NET 2024 June Exam के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के चेयरमैन एम जगदीश कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजीसी नेट परीक्षा के लिए अब 15 मई 2024 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

UGC NET 2024 Application

UGC NET 2024 के लिए करें आवेदन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 10 मई 2024 तक का समय था। अब उम्मीदवारों को 15 मई 2024 तक का समय दिया गया है। UGC NET 2024 June परीक्षा में रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

End of Feed