UGC NET Exam Date 2026 Announced: घोषित हुई यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख, नोट करें कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET Exam Date 2026 Announced: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UGC NET Exam Date 2026 Announced: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के 83 विषयों की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षाएं 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। एग्जाम दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित होंगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UGC NET Exam 2026 Date, Schedule

UGC NET Exam 2026 Date: यहां देखें कब होगी यूजीसी नेट परीक्षा

UGC NET Exam City Slip 2026: कब आएगी एग्जाम सिटी स्लिप

वहीं एग्जाम सिटी स्लिप की बात करें तो एनटीए ने उम्मीदवारों को सूचित किया है कि एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से लगभग आठ से दस दिन पहले जारी की जाएगी। इसलिए, 22 जून को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार 12 से 14 जून के बीच अपने शहर आवंटन की जानकारी प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी, दिशा-निर्देशों और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in का अवलोकन करते रहें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

End of Feed