UGC NET Exam 2024: यूजीसी नेट परीक्षा क्या है ? एक क्लिक पर जानें एग्जाम से जुड़ी पूरी डिटेल

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Apr 22, 2024, 07:27 PM IST

UGC NET Exam 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। आमतौर पर यूजीसी नेट एग्जाम का पहला सेशन जून और दूसरा सेशन दिसंबर में होता है।

UGC NET Exam 2024: यजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट एग्जाम (जून सेशन) के लिए नोटिफिकेशन (UGC NET Notification 2024) जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर 10 मई 2024 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, 13 मई से 15 तक आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकेगा। जबकि, परीक्षा का आयोजन जून (UGC NET Exam 2024) में किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां यूजीसी नेट एग्जाम डेट, पैटर्न, योग्यता और आयु सीमा सहित अन्य जरूरी जानकारी चेक कर सकते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा क्या है? ( What is UGC NET Exam)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट (UGC Net) या नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। आमतौर पर यूजीसी नेट एग्जाम का पहला सेशन जून और दूसरा सेशन दिसंबर में होता है। इस परीक्षा का आयोजन 83 विषयों के लिए ऑनलाइन मोड में किया जाता है। इसमें सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा के लिए योग्यता (UGC NET Exam Eligibility)

यूजीसी नेट एग्जाम (UGC Net Exam) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत (आरक्षित वर्ग के लिए 50 प्रतिशत) अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अब जो छात्र चार साल का ग्रेजुएशन या 8 सेमेस्टर का यूजी कोर्स कर रहे हैं और आखिरी साल/सेमेस्टर में हैं, वह भी नेट एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों के लिए सब्जेक्ट की बाध्यता भी नहीं होगी। इसका मतलब की आप ग्रेजुएशन के विषय की जगह दूसरे किसी विषय में भी पीएचडी कर सकते हैं। हालांकि, ग्रेजुएशन में 75% कुल अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए।

यूजीसी नेट परीक्षा कितनी होनी चाहिए आयु (UGC NET Exam Age Limit)

यूजीसी नेट एग्जाम (UGC Net Exam) के लिए आयु सीमा की बात करें तो जो अभ्यर्थी जेआरएफ के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उनकी आयु 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार महिला/ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयु की कोई बाध्यता नहीं है।

End of Feed