UGC NET December Result 2025 Date: कब जारी होगा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, 7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को इंतजार

UGC NET December Result 2025 Date, Kab Aaayega: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट की तारीख को लेकर ट्वीट किया है। जारी ट्वीट के मुताबिक नतीजे का ऐलान 4 फरवरी तक संभावित है। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UGC NET December Result 2025 Date, Kab Aayega: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट की तारीख को लेकर ट्वीट किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन 31 दिसंबर 2025 से 07 जनवरी 2026 के बीच किया था। वहीं परिणाम संभावित रूप से 04 फरवरी 2026 तक जारी किया जाएगा। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर नतीजे चेक कर सकेंगे।

UGC NET December Result 2025 Date, Kab Aayega

UGC NET December Result 2025: यहां देखें यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा

UGC NET December Result 2025: पास होने के लिए इतने मार्क्स

यहां पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 40 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करना अनिवार्य होगा। वहीं आरक्षित वर्ग जैसे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग उम्मीदवारों को दोनों पेपरों में मिलाकर कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed