UGC NET Registration 2026 Last Date ExtendedUGC NET Registration 2026 Last Date Extended: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। जबकि पहले यहां लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी। हालांकि अब उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
UGC NET December Registration 2026: यूजीसी नेट दिसंबर रजिस्ट्रेशन के लिए आखिरी डेट आगे बढ़ी (PC: यूजीसी नेट ऑफिशियल वेबसाइट)
फॉर्म में करेक्शन के लिए
वहीं यूजीसी नेट फॉर्म में करेक्शन की विंडो 02 नवंबर 2026 से 04 नवंबर 2026 के बीच खुलेगी। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 26 अक्टूबर 2026 तक कुल 5.50 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने के साथ निर्धारित शुल्क का भुगतान भी कर दिया है। वहीं 1,36,993 अभ्यर्थियों का फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना और शुल्क भुगतान करना बाकी है। इसके अलावा 31,580 अभ्यर्थियों ने फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर दिए हैं, लेकिन आवेदन शुल्क का भुगतान अभी बाकी है। जिन्होंने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करावाया है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: करवा चौथ पर कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
ऐसे करें यूजीसी नेट 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन
स्टेप 1: सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर जाकर NTA UGC NET December स्टेप 1: Registration 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
स्टेप 5: यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
स्टेप 6: अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 7: आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
स्टेप 8: नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
UGC NET Registration 2026 Last Date Extended: Check Here
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढे़ं: आईआईएम सीएटी 2026 एडमिट कार्ड 4 नवंबर को होगा जारी
इसलिए होती है यूजीसी नेट परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) यूजीसी-नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी (Ph.D.) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
