UGC NET December 2026: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए 878711 रजिस्ट्रेशन, 186144 ने नहीं जमा की फीस

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। अभी तक 8,78,711 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 186144 ने फीस जमा नहीं की। इसके अलावा 1,45,888 उम्मीदवारों के फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए।

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अतिरिक्त समय दिया था, बावजूद इसके बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं की। अभी तक 8,78,711 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि 186144 ने फीस जमा नहीं की। इसके अलावा 1,45,888 उम्मीदवारों के फोटो और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 की रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के साथ परीक्षा की फीस का भुगतान भी इसी समय तक पूरा करना होगा। यह अतिरिक्त समय बिना लेट फीस के दिया गया है।

UGC NET December 2026

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए 8,78,711 रजिस्ट्रेशन

इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर तय की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है या आवेदन की प्रक्रिया अधूरी छोड़ दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

End of Feed