UGC NET December 2024 City Intimation Slip: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 24 दिसंबर 2024 को यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था, वे अब परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक कर सकेंगे। एग्जाम सिटी स्लिप को शहर की सूचना पर्ची भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें परीक्षा केंद्र की जानकारी दी गई होती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से परीक्षा सूचना पर्ची देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी
UGC NET December 2024 City Intimation Slip Online Check करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। जानें परीक्षा शहर पर्ची डाउनलोड करने का क्या है तरीका
UGC NET दिसंबर 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप: कैसे डाउनलोड करें?
सिटी इंटिमेशन स्लिप या परीक्षा शहर पर्ची या एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें
1. आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर, UGC NET December 2024 City Intimation Slip Link पर क्लिक करें।
3. आपकी स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
4. आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
5. आपकी UGC NET December 2024 City Intimation Slip Online दिखाई देगी।
6. स्लिप डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
शहर की सूचना पर्ची में उम्मीदवारों के लिए आवंटित परीक्षा शहर के बारे में जानकारी दी गई है, ताकि वे इस बात की तैयारी कर सकें कि कैसे परीक्षा केंद्र तक आएंगे जाएंगे।
UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 85 विषय शामिल होंगे।
