UGC NET विवाद के बीच NTA का बड़ा कदम, परीक्षा सिस्टम की होगी पूरी समीक्षा

यूजीसी ने के तीन पेपरों में गड़बड़ियों के बाद NTA ने पुनर्परीक्षा का फैसला लिया है। साथ ही परीक्षा व्यवस्था की आंतरिक प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल की समीक्षा होगी। यह कदम अभ्यर्थियों के हित में और एक अधिक जवाबदेह परीक्षा प्रणाली की नींव मज़बूत करने के लिए आवश्यक सुधारों के साथ उठाया गया है।

यूजीसी-नेट परीक्षा के तीन पेपरों में हुई गड़बड़ियों को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) पर निशाना साधे जाने के बीच एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि भविष्य में सभी परीक्षाएं निष्पक्ष और त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक प्रक्रियाओं एवं प्रोटोकॉल की समीक्षा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी ने शिकायतों से जुड़े मामलों की सक्रियता से जांच की और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया। यह कदम अभ्यर्थियों के हित में और एक अधिक जवाबदेह परीक्षा प्रणाली की नींव मज़बूत करने के लिए आवश्यक सुधारों के साथ उठाया गया है।

UGC NET Controversy

UGC NET विवाद के बीच NTA का बड़ा कदम

एनटीए ने रविवार रात यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के तीन पेपरों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के लिए दोबारा परीक्षा कराने की घोषणा की। यह फैसला प्रश्नपत्रों में कई गलतियों की शिकायतों के बाद लिया गया। अंग्रेजी और वाणिज्य विषय की पुनर्परीक्षा 9 सितंबर को होगी, जबकि समाजशास्त्र की परीक्षा इसके अगले दिन आयोजित की जाएगी।

End of Feed