UTET Answer Key 2022: आपत्ति उठाने का अंतिम मौका, ubse.uk.gov.in पर तुरंत करें आवेदन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:15 PM IST

UTET Answer Key 2022 Objection: यूबीएसई आज, 22 अक्टूबर, 2022 को यूटीईटी 2022 आंसर की के लिए आपत्ति विंडो बंद कर देगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों के पास अपनी आपत्तियों और चुनौतियों को ईमेल करने के लिए आज शाम 5 बजे तक का समय है। इसको लेकर विवरण यहां पर देख सकते हैं।

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, यूबीएसई जल्द ही यूटीईटी 2022 आंसर की के लिए आपत्ति विंडो को बंद करने जा रहा है। इस संबंध में यूबीएसई की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यूटीईटी आंसर की पर आपत्तियां उठाने की लास्ट डेट 22 अक्टूबर, 2022 है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और ukutet.com पर आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET 2022 Answer Key

UGC NET 2022 आंसर की

UTET उत्तर कुंजी 7 अक्टूबर, 2022 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों के पास अपनी आपत्तियां दर्ज करने और जारी उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए आज शाम 5 बजे तक का समय है।

End of Feed