UGC NET Admit Card 2024 June: यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून एग्जाम (UGC NET June Exam 2024) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एनटीए की आधकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड (UGC NET June Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
UGC NET Admit Card 2024 June
UGC NET Exam 2024 Date: जून में होगी परीक्षा
यूजीसी नेट एग्जाम का आयोजन 18 जून को देश के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 16 जून को होनी थी। हालांकि, बाद में परीक्षा की तारीख में बदलाव कर दिया गया। बता दें कि इस परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलते हैं और गलत जवाब पर निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
UGC NET Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
यूजीसी नेट सिटी स्लिप परीक्षा के 10 दिन पहले जारी की जाएगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नही है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download UGC NET Admit Card 2024
- यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NTA UGC NET Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट या नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। इसमें सफल अभ्यर्थी भारतीय यूनिवर्सिटी में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) / असिस्टेंट प्रोफेसर या पीएचडी एडमिशन के लिए पात्र माने जाते हैं।
