UGC NET Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 1 का एडमिट कार्ड, ugcnet.nta.nic.in पर करें डाउनलोड

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 10, 2023, 07:07 AM IST

UGC NET Admit Card 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट फेज 1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UGC NET Phase 1 Admit Card 2023: यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा को लेकर अहम सूचना है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी वक्त यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर (UGC NET Admit Card) सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा (UGC NET Admit Card 2023) दिया जाएगा। हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने यूजीसी नेट फेज 1 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया था। इस बार यूजीसी नेट की परीक्षाएं 13 जून, 14, 15, 16 और 17 जून को आयोजित की जाएंगी।

UGC NET Phase 1 Admit Card 2023

UGC NET Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूजीसी नेट फेज 1 एडमिट कार्ड

ध्यान रहे बिना प्रवेश पत्र के यूजीसी नेट 2023 की परीक्षा में प्रवेश नहीं (UGC NET 2023 Admit Card) दिया जाएगा। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र होते हैं। यहां नीचे दिए हुए आसान स्टेप के जरिए आप अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed