UGC NET 2023: जारी हो गई यूजीसी नेट परीक्षा की तिथियां, यहां से करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 29, 2022, 04:38 PM IST

UGC NET 2023: क्या आपने भी यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बता दें, आज यानी 29 दिसंबर 2022 को यूजीसी नेट परीक्षा के लिए तिथियां जारी कर दी गई हैं साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से यूजीसी नेट परीक्षा 2023 के लिए आवेदन कर सकेंगे।

UGC NET 2023: National testing Agency University Grants Commission (UGC) National Eligibility Test (NET) परीक्षा के लिए तिथियां जारी दी कर दी गई है। इसके साथ ही आवेदन लिंक को भी एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक के साथ आवेदन कर सकेंगे। यूजीसी नेट परीक्षा 23 फरवरी से आयोजित की जाएगी। आप आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.nic.in, nta.ac.in पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

UGC-NET 2023 Announced

जारी हो गई यूजीसी नेट परीक्षा की तिथियां

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) -राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का आयोजन 23 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक करेगी।

End of Feed