UGC NET 2022: जारी हुई यूजीसी नेट परीक्षा की इंटीमेशन स्लिप, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 02:29 PM IST

UGC NET 2022, UGC NET Intimation Slip, UGC NET Admit Card 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 अक्टूबर की यूजीसी नेट परीक्षा 2022 के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड भी तय समय के अंदर ugcnet.nta.nic.in पर‌ अपलोड कर दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूजीसी नेट सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी
  • ugcnet.nta.nic.in से करें डाउनलोड
  • एडमिट कार्ड भी जल्द होगा जारी

UGC NET 2022, UGC NET City Intimation Slip, UGC NET Admit Card 2022 ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

UGC NET 2022 Intimation Slip Released

यूजीसी नेट का एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.nic.in पर जारी होगा।

UGC NET 2022: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

End of Feed