UGC NET 2022, UGC NET 2022 Advance City Intimation Slip Released, ugcnet.nta.nic.in: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट फेज 4 एग्जाम की सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने यूजीसी नेट एग्जाम 2022 (UGC NET Exam 2022) के लिए आवेदन किया था, वह अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ugcnet.nta.nic.in पर जारी होगा।
UGC NET 2022: इन विषयों की होगी परीक्षा
एनटीए ने कॉमर्स, फॉरेंसिक साइंस, संस्कृत, लॉ, मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, फिलॉसफी, टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट, कन्नड़ा और, एडल्ट एजुकेशन विषयों के लिए 14 अक्टूबर को आयोजित की जाने वाली परीक्षा की सिटी स्लिप जारी की है। परीक्षा में कुल 300 अंकों के 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा।
UGC NET 2022 Admit Card: जल्द आएगा एडमिट कार्ड
एनटीए ने हाल ही में 13 अक्टूबर और 12 अक्टूबर की परीक्षाओं के लिए भी एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी किया है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से यूजीसी नेट इंटीमेशन स्लिप चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UGC NET Phase IV Exam 2022 Advance City Intimation Slip: ऐसे डाउनलोड करें यूजीसी नेट एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप
- सबसे पहले अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर होम पेज पर 'Advance City Intimation Slip Phase -2' के लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, सिक्योरिटी पिन दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अभ्यर्थी यूजीसी नेट इंटीमेशन स्लिप चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UGC NET 2022 Exam: वेबसाइट पर रखें नजर
ध्यान रहे कि यह केवल एडवांस इंटीमेशन स्लिप है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। बिना इसके परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चेक करते रहें।
