UCO Bank Apprentice Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UCO Bank Apprentice Recruitment 2026) खबर है। यूको बैंक ने अप्रेंटिस के 530 पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख है। यहां आवेदन के लिए 14 अक्टूबर 2026 से आवेदन शुरू हुए थे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा और यूको बैंक अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद उन्हें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया' (BFSI SSC) की ओर से एक ईमेल मिलेगा, जिसमें अतिरिक्त विवरण जमा करने और परीक्षा शुल्क का भुगतान करने के निर्देश दिए गए होंगे।
UCO Bank Recruitment 2026: इस बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख
UCO Bank Apprentice Recruitment: यहां देखें राज्यवार रिक्त पद
यहां राज्यवार रिक्तियों की बात करें तो पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 86 पद हैं। उत्तर प्रदेश में 45, ओडिशा में 41, राजस्थान में 37, बिहार में 34 और महाराष्ट्र में 32 पदों पर रिक्तियां हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 27, हिमाचल प्रदेश में 25, असम और पंजाब में 24-24, तमिलनाडु में 21 तथा गुजरात में 20 पद खाली हैं। हरियाणा में 15, नई दिल्ली में 13, झारखंड में 12, कर्नाटक में 11 और केरल में 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं छत्तीसगढ़ में 9, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 8-8 तथा उत्तराखंड में 8 पदों पर रिक्तियां दी गई हैं।
यूको बैंक अप्रेंटिस के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
यूको बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुए होना चाहिए। हालांकि स्नातक की मार्कशीट और प्रोविजनल या फाइनल डिग्री सर्टिफिकेट 1 अप्रैल 2022 को या उसके बाद जारी किए गए होने चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: आज करवा चौथ पर दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं या खुले हैं
UCO Bank Apprentice Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले nats.education.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Register या Login स्टूडेंट सेक्शन पर जाएं।
- फिर UCO Bank Apprenticeship Advertisement And Apply लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुहतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
UCO Bank Apprentice Advertisements: Click Here
इस डेट को ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
यूको बैंक के अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 7 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
