TS SSC Time Table 2027: तेलंगाना बोर्ड 10वीं की डेटशीट जल्द, 16 नवंबर से पहले पूरा कर लें ये काम

BSE Telangana जल्द ही TS SSC Time Table 2027 जारी कर सकता है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र विषय के हिसाब से परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जानें 16 नवंबर से पहले क्या कदम लेना जरूरी है।

तेलंगाना बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, तेलंगाना (BSE Telangana) जल्द ही TS SSC Time Table 2027 जारी कर सकता है। डेटशीट जारी होने के बाद छात्र विषय के हिसाब से परीक्षा की तारीख और समय की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। डेट शीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.telangana.gov.in पर जाना होगा। फिलहाल अभी लेटेस्ट अपडेट यह है कि मार्च 2027 में होने वाली एसएससी पब्लिक परीक्षाओं की विषयवार डेटशीट जारी नहीं हुई है, लेकिन 30 अक्टूबर से 16 नवंबर 2026 तक बिना लेट फीस के परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

TS SSC Time Table 2027

तेलंगाना बोर्ड 10वीं की डेटशीट जल्द

तेलंगाना के शिक्षा विभाग के परीक्षा निदेशालय ने मार्च 2027 की एसएससी परीक्षा के लिए फीस जमा करने का शेड्यूल घोषित कर दिया है। छात्रों को सलाह है कि वे तय समय के भीतर फीस जमा कर दें। फीस भरने की प्रक्रिया और जरूरी जानकारी के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

End of Feed