AI की पढ़ाई में सिंगापुर का दबदबा, दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में NTU और NUS शामिल

AI और रिसर्च के क्षेत्र में सिंगापुर ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। सिंगापुर के दो विश्वविद्यालय 'NTU और NUS' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं।

Top 10 AI University Rankings: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई और रिसर्च के क्षेत्र में सिंगापुर ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। U.S. News Best Global Universities 2026-27 की AI रैंकिंग में सिंगापुर की दो यूनिवर्सिटी ने दुनिया की टॉप 10 में जगह बनाई है। Nanyang Technological University (NTU) दूसरे स्थान पर रही, जबकि National University of Singapore (NUS) ने चार पायदान की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया है।

Top 10 AI University Rankings

दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में सिंगापुर की दो यूनिवर्सिटी हुई शामिल (image - chatGPT)

U.S. News की 2026-27 Best Global Universities Subject Rankings में दुनिया भर की 2,250 यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया गया। AI की रैंकिंग में उन यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया, जिन्होंने 2020 से 2024 के बीच AI से जुड़ी कम से कम 200 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए थे।

End of Feed