Today School Closed: भारी बारिश का अलर्ट, यूपी और राजस्थान के कई जिलों में आज स्कूल बंद

Today School Closed in many districts of UP and rajasthan: लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज शनिवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।

Today School Closed in many districts of UP and rajasthan: लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में आज शनिवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है। कई इलाकों में पिछले 72 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। शहर, कस्बों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, मेरठ सहित अन्य जिलों में कांवड़ यात्रा के कारण 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज और तकनीकी संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है।

आज कहां कहां स्कूल बंद?

आज कहां कहां स्कूल बंद?

बुलंदशहर में स्कूल बंद

बुलंदशहर में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे शनिवार को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) विनय कुमार ने अवकाश का आधिकारिक आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, नर्सरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसमें बेसिक शिक्षा, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध सभी स्कूल शामिल हैं।

End of Feed