Today School Closed : क्या आज 7 जनवरी को स्कूल बंद हैं या फिर खुले, कई जगहों पर बढ़ाई गई छुट्टियां, जानें लेटेस्ट अपडेट

Today School Closed or not: कड़ाके की सर्दी के चलते पेरेंट्स और छात्रों के मन में बस यही सवाल घूम रहा है कि आज यानी 7 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी है या फिर स्कूल बंद हैं। कई जगहों पर शीतलहर के चलते स्कूल बंद के आदेश जारी किए गए हैं तो कई जगहों पर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि सर्दी के इस मौसम में स्कूलों की छुट्टी का क्या अपडेट है...

7 January School Closed : भारत के कई हिस्सों में तापमान लगातार गिरने के कारण, राज्य सरकारें छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ा रही हैं। माता-पिता और छात्र स्कूल खुलने के अपडेट पर करीब से नजर रख रहे हैं, क्योंकि शीतलहर, घना कोहरा और खराब मौसम के चलते कहीं न कहीं अकेडमिक शेड्यूल पर इसका असर देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में छुट्टियां या तो बढ़ा दी गईं हैं या फिर स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कड़ाके की ठंड के चलते पेरेंट्स यही अपडेट लगातार जानना चाह रहे हैं कि आज आनी 7 जनवरी को स्कूल खुले हैं या फिर बंद। ऐसे में चलिये जानते हैं स्कूलों की छुट्टी का क्या है अपडेट...

School closed Today

School closed Today

Noida School Closed: नोएडा में स्कूलों की छुट्टी

नोएडा में 8 क्लास तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक स्कूल बंद हो गए हैं। - DWPS टीम के सरकारी निर्देशों के अनुसार, हम नर्सरी से ग्रेड 8 तक के लिए शनिवार (10/1/26) तक स्कूल बंद कर रहे हैं। ग्रेड 9-12 की रेगुलर क्लास लगेंगी, और बसें हमेशा की तरह चलेंगी। ऑनलाइन क्लास की डिटेल्स के लिए जुड़े रहें।

End of Feed