TN Result 2026 : तमिलनाडु बोर्ड रिजल्ट में हुई देरी, जानें tnresults.nic.in पर अब कब जारी होगा परिणाम

तमिलनाडु बोर्ड ने कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है और अंक आधिकारिक सर्वर पर अपलोड किए जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए राज्य चुनावों के बाद हुए प्रशासनिक बदलावों के कारण नतीजों में थोड़ी देरी हो सकती है। फिर भी आधिकारिक पोर्टल tnresults.nic.in पर पहले से ही Result Soon का मैसेज दिखाई दे रहा है।

TN Results 2026 : सरकारी परीक्षा निदेशालय जल्द ही 2026 के लिए तमिलनाडु 12वीं के नतीजों की तारीख का आधिकारिक ऐलान करेगा। तमिलनाडु में लाखों छात्र पूरी तरह से अलर्ट पर हैं, क्योंकि सरकारी परीक्षा निदेशालय HSE (कक्षा 11वीं और 12वीं) के नतीजे जारी करने की तैयारी में जुटा है। हालांकि कॉपी चेकिंग का काम पूरा हो चुका है और नंबर्स ऑफिशियल सर्वर पर अपलोड किए जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इससे पहले बताया कि कक्षा 12 के तमिलनाडु राज्य बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा टाल दी गई है। ऐसा हाल ही में राज्य चुनावों के बाद हुए प्रशासनिक बदलावों के चलते किया गया। फिर भी आधिकारिक पोर्टल tnresults.nic.in पर पहले से ही Result Soon का मैसेज दिखाई दे रहा है।

TN result 2026

TN result 2026

कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट ?

अपने नंबर्स देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। वेबसाइट के अलावा नतीजे SMS, तमिलनाडु रिजल्ट मोबाइल ऐप और DigiLocker के जरिए भी उपलब्ध होंगे। जो छात्र 35% पासिंग नंबर्स की शर्त पूरी नहीं कर पाएंगे, उनके लिए जून और जुलाई 2026 में सप्लीमेंट्री परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि छात्र बिना कोई साल गंवाए अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

End of Feed