Education News: 1.26 लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में मिला मुफ्त प्रवेश: यूपी सरकार

Education News Today: उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत 1.26 लाख से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश मिला है। इस पहल का उद्देश्य राज्य भर में वंचित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक समान पहुंच प्रदान करना है।

Education News Today in Hindi: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब तक एक लाख 26 हजार से ज्यादा गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला दिलाया है। राज्य सरकार द्वारा मंगलवार 20 मई को जारी एक बयान के मुताबिक, सरकार ने 'शिक्षा सबका अधिकार' के सिद्धांत पर चलते हुए शिक्षा के अधिकार कानून के तहत अब तक 1,26,293 वंचित बच्चों का निजी विद्यालयों में निःशुल्क दाखिला सुनिश्चित किया है।

Right to Education

निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश

बयान में कहा गया है, “यह कुल 1,85,675 आवंटित सीटों का 68 प्रतिशत है, जो योजना के प्रभावशाली क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर कार्यों की मजबूती को दर्शाता है।

End of Feed