ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल्याण-डोंबिवली में 4 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Thane School Closed: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जिसके कारण शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Thane School Closed: महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश के बीच ठाणे जिले के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी को देखते हुए कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) ने एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए शनिवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। महानगरपालिका ने साफ किया है कि यह फैसला बच्चों, शिक्षकों और स्कूल-कॉलेज स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि खराब मौसम और जलभराव जैसी स्थिति में किसी तरह की परेशानी या खतरा न हो।

Thane School Closed

Thane School Closed (Image - chatgpt)

रेड अलर्ट के बाद लिया गया फैसला

End of Feed