Teacher's Day Poem, Shayari in Hindi 2023: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। यह खास दिन शिक्षक को सम्मानित और आभार व्यक्त करने के लिए होता है। इस दिन स्कूल और कॉलेज में तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर आप भी कोई कविता या शायरी सुनाकर लोगों का दिल जीत सकते हैं।
Teacher's Day Poem, Shayari in Hindi 2023
Teacher's Day Poem in Hindi 2023 (शिक्षक दिवस पर कविता हिंदी में): टीचर्स डे पर हिंदी कविता
1. सही क्या है, गलत क्या है,
ये सब बताते हैं आप, झूठ क्या है और सच क्या है
ये सब बताते हैं आप,
सिर्फ किताबी ज्ञान ही नहीं,
जीवन जीना सिखाते हैं आप।
जब सूझता नहीं कुछ भी तो राहों
को सरल बनाते हैं आप
जीवन के हर अंधेरे में रोशन दिखाते हैं आप
2. गुरु आपकी ये अमृत वाणी हमेशा मुझको याद रहे
जो अच्छा है जो बुरा है उसकी हम पहचान करे,
मार्ग मिले चाहे जैसा भी उसका हम सम्मान करे
दीप जले या अँगारे हो पाठ तुम्हारा याद रहे,
अच्छाई और बुराई का जब भी हम चुनाव करे
गुरु आपकी ये अमृत वाणी हमेशा मुझको याद रहे।
3. हम स्कूल रोज हैं जाते
शिक्षक हमको पाठ पढ़ाते,
दिल बच्चों का कोरा कागज
उस पर ज्ञान अमिट लिखवाते,
जाति-धर्म पर लड़े न कोई
करना सबसे प्रेम सिखाते,
हमें सफलता कैसे पानी
कैसे चढ़ना शिखर बताते,
सच तो ये है स्कूलों में
अच्छा इक इंसान बनाते,
अज्ञान को मिटा कर,
ज्ञान का दीपक जलाया है।
गुरु कृपा से मैंने,
ये अनमोल शिक्षा पाया है।
Teacher's Day Shayari in Hindi 2023 (शिक्षक दिवस पर शायरी हिंदी में): टीचर्स डे पर हिंदी शायरी
1. क्या दूं गुरु-दक्षिणा,
मन ही मन मैं सोचूं।
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा,
अगर जीवन भी अपना दे दूं।
हैपी टीचर्स डे 2023
2. मिट्टी से जिसने सोना बनाया,
जिन्दगी को सही तरीके से जीना सिखाया।
प्रमाण हे ऐसे गुरु को जिसने हमें,
लक्ष्य को पाने का मार्ग दिखाया।
हैपी टीचर्स डे 2023
3. आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना
आप ही को हमने गुरु है माना,
सीखा है सब कुछ आपसे हमने,
कलम का मतलब आपसे है जाना।
हैपी टीचर्स डे 2023
4. जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
Happy Teacher's Day 2023
अगर आप टीचर्स डे पर भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे तो यह कविताएं या शायरी सुनाकर लोगों का दिल जीत सकते हैं।
