TBSE 10th 12th Result 2025: कल इस समय जारी होगा त्रिपुरा बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

TBSE 10th 12th Result 2025 Date and Time Announced: त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

TBSE 10th 12th Result 2025 Date and Time Announced: त्रिपुरा बोर्ड परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (TBSE) ने कक्षा 10वीं व 12वीं रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, त्रिपुर बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट कल यानी 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tbse.tripura.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी त्रिपुरो बार्ड रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

TBSE 10th 12th Result 2025

Tripura Board 10th 12th Result 2025: कब से कब तक हुई थी परीक्षा

त्रिपुरा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक राज्य के 68 केंद्रों पर किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से 22 मार्च तक 60 केंद्रों पर आयोजित की गई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल 10वीं की परीक्षा में 30, 126 स्टूडेंट्स और 12वीं की परीक्षा में 21,506 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब कल इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed