Sydani Fellowship Program 2027: युवा ग्रेजुएट्स के लिए मैनेजमेंट कंसल्टिंग के क्षेत्र में काम सीखने और प्रैक्टिकल का ज्ञान हासिल करने का अच्छा मौका है। Sydani Fellowship Program 2027 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यह पांच महीने का कार्यक्रम जनवरी 2027 से शुरू होगा और अबूजा (Abuja), नाइजीरिया में आयोजित किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 है।
सिदानी फेलोशिप प्रोग्राम 2027
कौन आवेदन कर सकता है?
उम्मीदवारों के पास फर्स्ट क्लास या 'सेकंड क्लास अपर डिग्री' होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के पास 'सेकंड क्लास लोअर' या 'थर्ड क्लास डिग्री' है, वे भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास मास्टर डिग्री हो।
उम्मीदवारों को मल्टीफंक्शनल होना चाहिए, इसके अलावा बातचीत करने, समस्याओं को सुलझाने और चीजो को व्यवस्थित करने का कौशल भी होना चाहिए।
फेलोशिप में क्या सीखने को मिलेगा?
चयनित फेलो को Sydani के कंसल्टेंट्स के साथ रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट वर्क और अनुभवी लोगों से मेंटरशिप शामिल है। इससे प्रतिभागियों को समस्या समाधान, क्रिटिकल थिंकिंग, टीमवर्क, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और कम्युनिकेशन जैसी स्किल्स विकसित करने का मौका मिलेगा।
फेलोशिप के दौरान हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। कार्यक्रम पूरी तरह ऑन-साइट है और अबूजा में ही करना होगा। कंपनी की ओर से रहने या दूसरे शहर से अबूजा आने-जाने के लिए relocation support नहीं दिया जाएगा। और अधिक जानकारी के लिए आप Sydani Fellowship 2027 आवेदन पोर्टल पर जा सकते हैं। Official Portal
कैसे होगा चयन?
चयन की शुरुआत ऑनलाइन आवेदन से होगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Computer-Based Test (CBT) देना होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को दो चरणों के इंटरव्यू देना होगा। सभी चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को फेलोशिप ऑफर दिया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: IIT Delhi का नया कदम, सोलर एनर्जी की पढ़ाई के साथ यूरोप में इंटर्नशिप का मौका
