Swami Vivekananda Jayanti 2024 Speech, Bhashan In Hindi: देश में हर साल 12 जनवरी के दिन राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जाता है। इस दिन युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस होता है। समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और प्रेरक वक्ता स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आज भी प्रेरित करने का काम करते हैं। स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, वेद साहित्य, पुराणों व उपनिषदों के ज्ञाता थे। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। इस खास मौके पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व कार्यक्रमों में भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। अगर आपको स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाषण देना है तो यहां से तैयार करें।
Swami Vivekananda Jayanti hindi speech
Swami Vivekananda Jayanti Speech In Hindi: स्वामी विवेकानंद जयंती स्पीच
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर भाषणआदरणीय प्राधानाचार्य, उप प्राधानाचार्य, अतिथिगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को स्वामी विवेकानंद जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज पूरे भारवर्ष में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन भारत वर्ष में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। स्वामी जी श्रीरामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे, उन्होंने सनातन धर्म के पूर्णोंद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वामी जी का असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वह धर्म दर्शन वेद, साहित्य और पुरांणो के ज्ञाता थे।
Swami Vivekananda Jayanti Quotes In Hindi
स्वामी विवेकानंद के कोट्सस्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती के अवसर पर अपनी स्पीच दौरान उनके कोट्स का उल्लेख करना ना भूलें, बिना इसके आपकी स्पीच अधूरी मानी जाएगी।
- उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए।
- उस व्यक्ति ने अमरत्त्व प्राप्त कर लिया है, जो किसी सांसारिक वस्तु से व्याकुल नहीं होता।
- जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पे विश्वास नहीं कर सकते।
Swami Vivekananda Jayanti Bhashan
इन बातों का रखें ध्यानध्यान रहे स्पीच के दौरान रटी रटाई लाइन का प्रयोग ना करें। भाषण के बीच में स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़ी किसी खास घटना का जिक्र अवश्य करें। इससे आपके भाषण में चार चांद लग जाएगा।
