Swami Vivekananda Jeevani: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पढ़ें स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय, जानें कैसा रहा उनका सफर

Swami Vivekananda Biography in Hindi (स्वामी विवेकानंद की जीवनी हिंदी में): भारत सरकार ने 1984 में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत कराना है। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी की छवि को सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में स्थापित करना है।

Swami Vivekananda Biography in Hindi (स्वामी विवेकानंद की जीवनी हिंदी में): किसी भी देश के विकास में उस देश के युवाओं का अहम योगदान होता है इसलिए उन्हें सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के ज्ञाता के साथ ही युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत थे। उनकी कही हुई बातें आज भी लोगों पर गहरा असर डालती हैं। ऐसे में भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी यानी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय युवा दिवस का उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और महान विचारों से अवगत कराना है। साथ ही स्वामी विवेकानंद जी की छवि को सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत के रूप में स्थापित करना है।

National Youth Day

National Youth Day

स्वामी विवेकानंद का प्रारंभिक जीवन

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी, 1863 को कलकत्ता के एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। उनका असली नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। स्वामी विवेकानंद के पिता विश्वनाथ दत्त कलकत्ता के उच्च न्यायालय में वकील थे। वहीं, उनकी मां का नाम भुवनेश्वरी देवी था। एजुकेशन की बात करें तो स्वामी जी ने अपनी शुरुआती शिक्षा मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से हासिल की थी। इस विश्वविद्यालय में उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेल कूद, व्यायाम, संगीत और नाटक में भी गहरी रुचि दिखाई और इन सभी क्षेत्रों में आगे भी रहे।

End of Feed