Summer Vacation In Bihar School 2023: उत्तर भारत में लू के थपेड़े...जानें बिहार के स्कूलों में कब से है समर वेकेशन, इस बार इतने दिन रहेगी छुट्टी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Apr 28, 2023, 09:29 AM IST

Summer Vacation In Bihar School 2023 Date, News: मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल, झारखंड समेत 9 अलग-अलग राज्यों में हीट वेव अलर्ट कर दिया है। इसी के साथ बिहार सरकार समर वेकेशन की छुट्टी का ऐलान करने जा रही है। जानें कब से कब तक बंद रहेंगे बिहार, झारखंड और ओडिशा के स्कूल।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर भारत में गर्मी ने लिया अपना प्रचंड रूप।
  • बिहार, बंगाल, झारखंड समेत 9 राज्यों में हीट वेव अलर्ट।
  • बिहार के स्कूलों में 15 मई से समर वेकेशन।

Summer Vacation In Bihar School 2023 Date, News: गर्मी की दस्तक से हर तरफ दहशत का माहौल है। दिल्ली एनसीआर समेत अन्य राज्यों में भी गर्मी ने अपना प्रचंड रूप धारण कर लिया है। अप्रैल के अंत के साथ तपता सूरज, आसमान से उगलते गुब्बारे और आग उगलती जमीन जून जुलाई की याद दिला (Summer Vacation In Bihar School) रहा है। मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल, झारखंड समेत 9 अलग-अलग राज्यों में हीट वेव अलर्ट कर दिया है। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी के चलते पटना जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्देश (Summer Vacation In Bihar) दिया है।

Summer Vacation In Bihar School 2023

Bihar School Summer Vacation 2023: बिहार के निजी व सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी

बीते सप्ताह से सरकारी व निजी स्कूल का संचालन दोपहर 11 बजकर 45 तक ही किया जा रहा है। वहीं अब छात्रों को गर्मी की छुट्टियों का (School Timing In Bihar) इंतजार है। उम्मीद है कि मई के मध्य से समर वेकेशन शुरू हो सकता है। यहां छात्र समर वेकेशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्योंकि उसी हिसाब से बच्चे अपनी छुट्टियों को प्लान करते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं बिहार में समर वेकेशन कब से शुरू होने वाला है।

End of Feed