खेत बेचकर बेटे को पढ़ाया, अब JEE Advanced में हासिल की शानदार रैंक; गांव का पहला इंजीनियर बनने जा रहा शुभम

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले शुभम अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और पिता के त्याग का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। उन्होंने JEE Advanced 2026 के परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 736 हासिल कर कानपुर का नाम रौशन किया

सफलता की कहानियां अक्सर संघर्ष की मिट्टी से जन्म लेती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले शुभम अग्रवाल की कहानी भी कुछ ऐसी ही है, जो मेहनत, लगन और पिता के त्याग का बेहतरीन उदाहरण बन गई है। हाल ही में घोषित JEE Advanced 2026 के परिणाम में शुभम ने ऑल इंडिया रैंक 736 हासिल कर पूरे कानपुर में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Shubham Agrawal

एक कदम पीछे लेकर लगाई छलांग

शुभम के पिता अभिषेक अग्रवाल मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। वे बताते हैं कि शुभम बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था और कुछ बड़ा करने का सपना देखता था। 12वीं पास करने के बाद शुभम ने पहली बार JEE परीक्षा दी, लेकिन उम्मीद के मुताबिक रैंक नहीं आई। हार मानने के बजाय उसने एक साल का ड्रॉप लेकर दोबारा तैयारी करने का फैसला किया। यही फैसला उसकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

End of Feed