SBI Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के केंद्रीय भर्ती व प्रोन्नति विभाग (CRPD) ने देशभर में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत अपरेंटिस अधिनियम 1961 के अंतर्गत 7,150 खाली पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के जरिये 7150 पदों को भरा जाएगा। ये अप्रेंटिस की भर्ती है और इसके लिए 15,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम 28 साल तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
बताते चलें कि भर्ती के लिए 19 मई से आवेदन शुरू होने वाले हैं, जो 8 जून तक चलेंगे। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी।
बताते चलें कि इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 या फिर उससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपना फॉर्म जमा करवा सकते हैं। किसी भी तरह की पूछताछ या फिर तकनीकी समस्या के लिए उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना सवाल दर्ज करा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का ये एक अच्छा मौका है।
