Hindi Diwas Speech 2022: शायरी व कविताओं से भरें हुंकार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूज उठेगा सभागार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 13, 2022, 11:12 PM IST

Hindi Diwas Speech in Hindi 2022 (हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में 2022): प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा 14 सितंबर को डॉक्टर राजेंद्र सिंह जी की जन्म जयंती भी मनाई जाती है, जिन्होंने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का मान दिलाने की दिशा में अथक प्रयास किया था। इस अवसर पर छात्रों को हिंदी दिवस के महत्व व इतिहास को बताने के लिए भाषण प्रतियोगिता के साथ अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

Hindi Diwas Speech, Poem, Shayari In Hindi 2022 (हिंदी दिवस पर भाषण): संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिंदी से हिंदुस्तान है। हिंदी को जनमानस की भाषा कहा जाता है, यह भारतीयों को एकता व अखंडता के सूत्र में पिरोती है। जिस प्रकार माता अपने पुत्र का कल्याण करती है, ठीक उसी प्रकार हमारी यह भाषा भी हमारे जीवन को सरल व सुगम बनाती है। हिंदी विश्व में सर्वाधिक बोले जाने वाली भाषाओं में चौथे नंबर पर है। हिंदी हमारे जीवन का सूत्र है, इसे आचार विचार की भाषा भी कहा जाता है। हिंदी एक तरह से भारत के मान, सम्मान व स्वाभिमान की भाषा है। 14 सितंबर 1949 में संविधान सभा ने तमाम विरोध के बाद, राजभाषा घोषित किया था, लेकिन आज भी इसे राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त करने के लिए प्रतीक्षा करना पड़ रहा है। आंकड़ो पर नजर डालें तो परे विश्व में प्रति वर्ष डेढ़ से दो प्रतिशत हिंदी बोलने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वैश्विक मंच पर हिंदी तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रही है।

इतिहसकारों की मानें तो हिंदी शब्द की उत्पत्ति सिंधु नदी से हुई। कहा जाता है कि, आज के इरान यानी परसिया से आए लोग, स को ह कहा करते थे। वह सिंधु शब्द का उच्चारण करते वक्त हिंदू कहते थे और इसी हिंदु से हिंदी की उत्पत्ति हुई। हिंदी का मूल संस्कृत को माना जाता है। 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की सिफारिश के बाद, प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसके उद्देश्य हिंदी को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाना तथा लोगों को अपनी मातृ भाषा के प्रति जागरूक करना है। हिंदी दिवस में अब मात्र एक दिन बाकी है, इसी के साथ स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक व सरकारी संस्थानों में तैयारियां शुरू हो गई हैं।

End of Feed