SSC Stenographer 2025 Answer Key OUT: जारी हो गया एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की आंसर की, तुरंत करें चेक

SSC Stenographer 2025 Answer Key Released: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है, जिन छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से SSC Stenographer 2025 Answer Key Download कर अपने परिणाम का अंदाजा लगा सकते हैं।

SSC Stenographer 2025 Answer Key Released: कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी ने स्टेनोग्राफर परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की आयोग द्वारा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर 06.08.2025, 07.08.2025, 08.08.2025 और 11.08.2025 को आयोजित स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2025 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के लिए जारी की गई है। इनमें से किसी भी तिथि को परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब SSC Stenographer 2025 Answer Key Check कर सकते हैं।

SSC Stenographer 2025 Answer Key OUT

एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा की आंसर की

उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है। फाइनल आंसर की और रिजल्ट तैयार करने के लिए सभी आपत्तियों (यदि उठाई गईं तो) पर विचार किया जाएगा।

End of Feed