SSC ने जारी की सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर-2 की एग्जाम सिटी स्लिप, जानें पेपर में कितने सवाल आएंगे

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं।

SSC SI City Intimation Slip 2025: दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में सब-इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल में अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद वे परीक्षा शहर का विवरण और एडमिशन सर्टिफिकेट से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे।

SSC SI Exam City Slip 2025

एसएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 पेपर-2 की एग्जाम सिटी स्लिप जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

इस भर्ती के जरिए कुल 3,073 पद भरे जाने हैं। उम्मीदवारों को चयन के लिए पेपर-1, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), पेपर-2 और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के जरिये होगा।

End of Feed