SSC Selection Post XI Admit Card 2023: एसएससी सेलेक्शन पोस्ट एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सेलेक्शन पोस्ट 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की रीजनल वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।
SSC Selection Post XI Admit Card 2023
SSC Selection Post XI Exam 2023: कब होगी परीक्षा
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 परीक्षा का आयोजन 27 जून से 30 जून तक किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड और इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंको की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
SSC Selection Post XI Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एसएसएसी ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनवलोड कर सकते हैं।
How to download SSC Selection Post Phase XI Admit Card 2023
- एसएससी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्ल्कि कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
एसएसएसी सेलेक्शन पोस्ट फेज 11 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में 5369 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 6 मार्च से 27 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
