SSC Selection फेज 14 परीक्षा की आंसर की जारी, 12 अक्टूबर तक आपत्ति का मौका

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 'सेलेक्शन पोस्ट फेज 14' परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से इसे चेक कर सकते हैं।

SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 'सेलेक्शन पोस्ट फेज 14' परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान करके संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं। आंसर की SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है। अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए किसी जवाब पर संदेह है, तो वह निर्धारित समय के अंदर अपनी आपत्ति भी दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 12 अक्टूबर 2026 तक का समय दिया गया है।

SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026

SSC सिलेक्शन फेज 14 आंसर की 2026

SSC Phase 14 Answer Key 2026 देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Quick Links के नीचे देखें और Answer Key पर क्लिक कर दें। इसके बाद क्रेडेंशियल भरें और आंसर की चेक करें।

End of Feed