SSC JHT Result 2022: नहीं होगी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिजल्ट में देरी, यहां डाउनलोड करें कटऑफ लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 09:54 AM IST

SSC JHT Result 2022, ss.nic.in: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) अक्टूबर के अंत तक जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर का रिजल्ट जारी कर सकता है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • अक्टूबर के अंत तक जारी होगा जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर का रिजल्ट।
  • 1 अक्टूबर को आयोजित की गई थी परीक्षा।
  • 9 अक्टूबर तक अस्थायी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करवाने का समय।

SSC JHT Result 2022, Download Here Answer Key: एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर व सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि अक्टूबर के अंत तक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। बता दें आयोग ने हाल ही में अस्थायी उत्तर कुंजी व रिस्पॉन्स शीट (SSC JHT Answer Key 2022) जारी की है।

SSC JHT Result 2022

यहां चेक करें एसएससी जेएचटी रिजल्ट 2022

यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 09 अक्टूबर 2022 तक का समय दिया गया है। यदि आपको लगता है कि, इसमें किसी गलत उत्तर को सही व सही को गलत बताया गया है, तो अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। ध्यान रहे यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को प्रश्नानुसार 100 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें एसएससी हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती परीक्षा 1 अक्टूबर 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2022 को शुरू हुई थी, यहां आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 04 अगस्त 2022 तक का समय दिया गया था।

End of Feed