SSC JHT Result 2024: जारी हुआ जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर पेपर 1 का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SSC JHT Paper I Result 2024: एसएससी जेएचटी पेपर 1 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर के कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

SSC JHT Paper I Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेएचटी पेपर 1 रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC JHT Result 2024

SSC JHT Result 2024

SSC JHT Paper I Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया गया था। अब इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 2145 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। बता दें कि पेपर 1 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होता है। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है।

End of Feed