SSC JHT Admit Card 2024: जारी होने जा रहा एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SSC JHT Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां एसएससी जेएचटी एग्जाम 2024 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

SSC JHT Admit Card 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर परीक्षा का नोटिस (SSC JHT Exam 2024 Date) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी एसएससी जेएचटी एग्जाम 2024 डेट, पैटर्न व एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।

SSC JHT Admit Card 2024

SSC JHT Admit Card 2024

SSC JHT Paper I Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जूनियर हिंदी ट्रांस्लेटर, जूनियर ट्रांस्लेटर और सीनियर हिंदी ट्रांस्लेटर परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश से कुल 200 अंकों के 200 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed