SSC JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

SSC JE Recruitment 2026 Notification OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

केंद्रीय सरकारी विभागों में इंजीनियरिंग से जुड़ी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकॉम इंजीनियरिंग से जुड़े पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

​SSC JE Recruitment 2026

SSC JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 1,748 पदों पर निकली भर्ती

इस भर्ती का विज्ञापन नंबर HQ-C-3019/1/2026-C-3 है। भर्ती के जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में Group ‘B’ Level-6 के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें CPWD, MES, BRO और अन्य संबंधित सरकारी संस्थानों के पद शामिल हैं।

End of Feed