SSC JE Final Answer Key 2024 Response Sheet: एसएससी जेई एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की फाइनल आंसर-की (SSC JE Final Answer Key 2024) जारी कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर आंसर- की चेक कर सकत हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी जेई फाइनल आंसर-की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Final Answer Key 2024
SSC JE Final Answer Key 2024: नवंबर में हुई थी परीक्षा
एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 2 का आयोजन 6 नवंबर 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 3 फरवरी को जारी किया गया। जबकि, आयोग ने अब सभी अभ्यर्थियों के मार्क्स और फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSC JE Final Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर जेई फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के 1701 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकत हैं।
