एसएससी जूनियर इंजीनियर एग्जाम की आंसर-की, ssc.gov.in से ऐसे डाउनलोड करें पीडीएफ

SSC JE Answer Key 2024 Pdf Download Link at ssc.gov.in: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 5 जून, 6 जून और 7 जून को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जल्द आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी।

एसएससी जेई एग्जाम में शामिल युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जूनियर इंजीनियर एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (SSC JE Answer Key 2024) बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की (SSC JE Answer Key 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जेई आंसर-की 2024 पीडीएफ (SSC JE Answer Key 2024 Pdf) उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC JE Answer Key 2024

SSC JE Answer Key 2024

SSC JE Answer Key 2024 Date: कब आएगी आंसर-की

एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 5 जून, 6 जून और 7 जून को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब बेसब्री से आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी जेई आंसर-की इसी महीने जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed