SSC Hindi Translator 2025: पेपर-2 का रिजल्ट जारी, 1722 उम्मीदवार PET/PST के लिए शॉर्टलिस्ट

SSC Hindi Translator 2025 Result Out: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2025 के पेपर-2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम देख सकते हैं।

SSC Hindi Translator 2025 Result OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर्स एग्जामिनेशन 2025 के पेपर-2 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही CRPF में सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी गई है। अब ये अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षा में हिस्सा लेंगे। SSC ने पेपर-1 का रिजल्ट 4 नवंबर 2025 को जारी किया था, जिसमें 3642 उम्मीदवार पेपर-2 के लिए क्वालीफाई हुए थे। पेपर-2 की परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को हुई थी।

SSC Hindi Translator 2025

पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को आगे बढ़ाया गया है, जिन्होंने फॉर्म भरते समय CRPF के सब इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर पद को अपनी प्राथमिकता में रखा था।

End of Feed