SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2023, Delhi Police Head Constable Typing Test Admit Card 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2023
SSC Delhi Police Head Constable Exam 2023: कब होगा टाइपिंग टेस्ट
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 857 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाना है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक किया जाना है।
SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2023: डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
दिल्ली पुलिस ने टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। ध्यान रहे कि टेस्ट में बिना एडमिट कार्ड शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC Delhi Police Head Constable Admit Card 2023
- दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in पर जाएं।
- फिर हेड कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Head Constable Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन
दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 25500 रुपए से 81100 रुपए महीने की सैलरी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
