SSC GD Constable Result 2026 Kab Aayega, Sarkari Result: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले 48 लाख अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट को लेकर सर्च कर (SSC GD Constable Result 2026) रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर सकता है। नतीजे घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। हालांकि आयोग की ओर से रिजल्ट की तारीख को लेकर किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन के कुल 25,487 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SSC GD Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
SSC GD Constable Result: कब हुई थी एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा
बता दें एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं अब जल्द ही रिजल्ट जारी होने वाला है। एसएससी जीडी कांस्टेबल का रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
SSC GD Constable Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC GD Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
SSC GD Constable Expected Cut Off List: एसएससी जीडी कांस्टेबल संभावित कटऑफ
एसएससी जीडी कांस्टेबल के संभावित कटऑफ की बात करें तो अनारक्षित वर्ग (General Category) 140 से 150 मार्क्स, ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग 138 से 148 मार्क्स, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 135 से 145 मार्क्स, अनुसूचित जाति के लिए 125-135 और अनुसूचित जनजाति के लिए 120 से 130 मार्क्स के आसपास कटॉफ देखने को मिल सकता है।
SSC GD Constable Result Expected Date: कब आ सकता है एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टाफ सेलेक्शन कमीशन अगले सप्ताह तक नतीजे का ऐलान कर सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
