SSC GD Constable Result Marks 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के परिणाम 8 अप्रेल को जारी किए थे, लेकिन किन्हीं वजहों से मार्क्स को तुरंत साइट पर अपलोड नहीं किया गया। अगर आपने भी एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 में भाग लिया था और रिजल्ट के मार्क्स का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां से जानें कर्मचारी चयन आयोग किस दिन एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स को जारी करेगा।
SSC जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स
एसएससी ने आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर बताया कि एसएससी ने 8 अप्रेल 2023 को जो जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित किए थे, उस परीक्षा के अंक 27 अप्रैल से 12 मई तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने थे। लेकिन अब इन अंकों को 8 मई से देखा जा सकेगा।
क्यों बदल गई तारीख
कर्मचारी चयन आयोग ने अपने ट्वीट में कहा कि एसएससी के अन्य परीक्षाओं के चलते जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 के अंक जारी करने की तिथि में बदलाव किया गया है।
नेाटिफिकेशन ऐसे करें चेक
- सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Latest News पर जाएं यहां देखें इस नाम से लिंक मिलेगा :—
- IMPORTANT NOTICE: Uploading of Marks Module in r/o Constable (GD) in CAPFs, SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination, 2022.
- इस पर क्लिक करें, पीडीएफ खुल जाएगी।
कहां कहां होगी नियुक्ति
सीएपीएफ और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी)
असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी)
और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा 2022 में बतौर सिपाही
