SSC GD Constable PET Result 2023: जारी हुआ जीडी कांस्टेबल PET व PST रिजल्ट, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 30, 2023, 04:19 PM IST

SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable PET PST Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2023, SSC GD Constable PET PST Result 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग ने जनरल ड्यूटी कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) का रिजल्ट आज यानी 30 जून को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable Result 2023

SSC GD Constable Result 2023

SSC GD Constable Exam 2023: कब हुई लिखित परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा इस साल 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 8 अप्रैल को जारी किए गए। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 3,70, 998 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की थी। जिसमें पुरुषों की संख्या 3,30,074 और महिलाओं की संख्या 40,924 थी।

End of Feed