SSC GD Answer Key 2025 Link Download: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे लगातारी इंटरनेट पर सर्च कर रहे थे कि ssc gd answer key 2025 kab tak aayegi? आखिरकार आयोग ने आज (SSC GD Answer Key 2025 Date) 4 मार्च की रात आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर SSC GD Answer Key 2025 Release कर दिया गया।
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी
बता दें, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD Answer Key 2025 के साथ साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र (Response Sheet and Question Paper) भी जारी कर दिया है।
ये आंसर की Central Armed Police Forces (CAPFs) और SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles और Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination - 2025 लिए जारी की गई है।
SSC GD Answer Key 2025: नोटिस कैसे देखेंं
उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 आंसर की नोटिस चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ssc.gov.in
चरण 2: होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें और इस टेक्स्ट पर क्लिक करें Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, Rifleman (GD) in Assam Rifles and Sepoy in Narcotics Control Bureau Examination - 2025: Uploading of Candidates’ Response Sheet(s) along with Tentative Answer Keys.
चरण 3: नया पेज खुलेगा, जिसे आप पढ़ लीजिए।
उम्मीदवार यदि चाहें तो ऑनलाइन मोड में आंसर की के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आयोग समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों का मूल्यांकन करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगी।
